Home » News Update » मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे तेनुघाट सुनी लोगों के समस्याएं।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद पहुंचे तेनुघाट सुनी लोगों के समस्याएं।

तेनुघाट: गोमिया विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक सह मंत्री झारखंड सरकार पेय जल एवं स्वच्छता सह उत्पाद विभाग योगेंद्र प्रसाद पहुंचे तेनुघाट और लोगों का आभार प्रकट किए। लोगों ने फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया। तेनुघाट के अतिथि भवन में तेनुघाट, सरहचिया, घरवाटांड़, अलगड्डा पंचायत से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए। लोगो ने पानी,बिजली, राशन कार्ड, लाल कार्ड,स्वास्थ्य, और मईया सम्मान योजना से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।

तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में राइडर कंपनी में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का चार माह से वेतन बकाया का भी मामला उठाया गया।उसपर मंत्री महोदय ने राइडर कंपनी को तुरंत बकाया वेतन को भुगतान करने का आदेश दिया।

तेनुघाट में घर घर जल नल योजना अंतर्गत पुराने इंटेक वेल को लेकर भी मामला उठाया गया। तथा घरवाटांड पंचायत में ग्रामीण जिलापूर्ति योजना के द्वारा पानी सफलाई के लिए पाइप बिछा कर सड़क पर गढ़ा कर छोड़ दिया गया जिसकी शिकायत पर मंत्री ने कार्यपालक अभियंत को बुला कर जल्द से जल्द बुला कर सड़क निर्माण कराने का आदेश दिया।

और साथ ही उन्हें कहा कि पूरे प्रदेश में जल नल योजना अंतर्गत जहां भी सड़क कटिंग कर पाइप बिछाई गई है सभी सड़क का निर्माण कराना संवेदक की जिम्मेवारी है। जल नल योजना एवं ग्रामीण जिलापूर्ति योजना में कहीं गड़बड़ी पाई गई तो अधिकारी नापेंगे किसी भी प्रकार की कोताही अपने विभाग में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी क्षेत्र का अद्यतन रिपोर्ट लेकर बैठे ताकि वार्ता में जवाब दे सके।

मौके पर अशरफ अंसारी,उमेश महतो,कार्यपालक अभियंता चास रामप्रवेश राम, कार्यपालक अभियंता तेनुघाट मंतोष कुमार,सहायक अभियंता शास्त्री साह,ओपी प्रभारी अजीत कुमार,दामोदर ठाकुर, अधिवक्ता निशु सिन्हा,बंबी सिंहा,दीपक कुमार गुप्ता,राजन नायक,पंकज नायक,गंगा तुरी,लेमोलाल ठाकुर ,विनोद ठाकुर,इम्तियाज अंसारी,अनवर हुसैन,अख्तर हुसैन,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal