नाला: माननीय झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के पिता स्वर्गीय गोलोक बिहारी का विगत दिनांक 8 दिसंबर को स्वर्गवास हो गया है ।
उनके दिगवंत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बांधने हेतु आज अप० 3 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री डॉक्टर इरफ़ान अंसारी , विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन , विधानसभा अध्यक्ष महोदय रबीन्द्रनाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र नाला में उनके निजी आवास पहुंचे।
