चतरा : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर न्यायालय में लंबित मामले पर सुनवाई से पूर्व आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम जारी करने के खिलाफ आज चतरा जिला के केशरी चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ की नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की युवा विरोधी सरकार गरीब व मेघावी परीक्षार्थियों के सपनों को चकनाचूर कर रही है। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। गड़बड़ी के खिलाफ मुखर परीक्षार्थियों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस की कार्रवायी चल रही है। कहा कि इस बार भी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा परिणाम में झारखंड के बाहरी युवाओं तथा अपने विधायक व मंत्रियों के रिश्तेदारों को नौकरी देने का काम कर रहा है। जिससे हजारों छात्रों का भविष्य फिर से अंधेरे में लटक गया, जो युवा दिनरात कड़ी परिश्रम कर परीक्षा में सम्मलित हुए,उन्हें नौकरी नसीब नहीं हो पा रही है।
सोशल पर मुझे रुप से भाजपा जिला महामंत्री श्री मिथिलेश गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष सागर साहू,जिला मंत्री वासुदेव दागी जी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति , जितेंद्र सिंह, डीकेश्वर भोगता जी, संकर साहू जी सतीश दांगी जी , विनोद यादव जी युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र पांडे , मनीष सिंह , राजेश्वर साहू जी उपेंद्र दास, सुबल पाण्डेय, सरयू राम, कन्हैया सिंह,संतोष राम घनश्याम यादव, राजेश भारती, रौनक सिंह, संतोष पासवान हमसे करो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
