Home » News Update » तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आऐ परिणाम।

तेनुघाट अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आऐ परिणाम।

तेनुघाट: तेनुघाट अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो एवं कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव को विजय घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव प्रशासन शंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद को विजय घोषित किए गए। मालूम हो कि चुनाव में कुल 273 मतदाता में से 263 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा को 151 मत, मदन गोपाल वर्मा को 92 मत, बद्री नारायण पोद्दार को 19 मत मिला और रद्द मत 1 हुआ। उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन को 132 मत, अवध किशोर सिंह को 101 मत, मोहितोष चक्रवर्ती को 23 मत एवं रद्द मत 7 दिया गया। महासचिव वकील प्रसाद महतो को 114 मत, वकील महतो को 76 मत, रमेंद्र कुमार सिन्हा को 72 मत एवं रद्द एक मत हुआ। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर को 149 मत, सुशील कुमार सिंह को 106 मत एवं रद्द मत 8 हुआ। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार को 160 मत, अरुण कुमार प्रसाद को 96 मत एवं रद्द मत 7 दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार श्रीवास्तव को 120 मत, नरेन्द्र कुमार सिंह को 88 मत, गणेश तिवारी को 47 मत, एवं रद्द मत 8 हुआ। उपकोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद को 137 मत, महेश ठाकुर को 114 मत एवं रद्द मत 12 हुआ। वहीं इसके पूर्व कार्यकारिणी सदस्य में पांच पद के लिए पांच प्रत्याशी अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद ने ही नामांकन किया था इस पांचों कार्यकारिणी सदस्य को निर्विरोध विजय घोषित किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव अनील कुमार महतो एवं परमेश्वर मंडल के साथ चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने बताया कि सभी विजय प्रत्यासियों की घोषणा कर दी गई है और विजय प्रत्यासियों को पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण सोमवार को कराया जाएगा। वहीं चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी बिनोद कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी, पंकज कुमार झा, अरुण कुमार सिन्हा, द्वारिका नाथ तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मो सबीर, मनोज कुमार चौबे, अजय कुमार कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal