Home » News Update » धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव।

धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव।

गोमिया: लोयोला इंग्लिश मीडियम +2 स्कूल में प्री नर्सरी से कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीबाग डायसिस के मान्यवर बिशप आनंद जोजो ,विद्यालय के सचिव सीरियक जोसेफ,प्रधानाचार्या सिस्टर सेरिन, उपप्राचार्या सिस्टर सांता मारिया तथा गौतम सर ने पारंपरिक दीप जलाकर किया।

वार्षिकोत्सव में छात्रों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। छात्र – छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत समारोह की छवि को बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया। विद्यार्थियों ने जहां पुराने फिल्मी डांस कर लोगों को आकर्षित किया।वहीं, कक्षा 8वीं ने अंग्रेजी नाटक के जरिये माता – पिता का आदर करने ,कक्षा 6 -7 वीं द्वारा हिम्मत न हारने तथा कक्षा 5 वीं ने क्रिसमस का संदेश दिया । जबकि लोकनृत्य एवं नन्हे -नन्हे बच्चों के नृत्य प्रस्तुतियांँ सराहनीय रहीं। समारोह में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि बिशप आनंद जोजो ने छात्रों को हिम्मत न हारते हुए मुश्किलों का सामना करते हुए सफल होने का संदेश दिया तथा फादर सीरियक जोसेफ ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और शिक्षा में गुणवत्ता मिलती है।

कार्यक्रम का नेतृत्व मिस प्रिया के द्वारा की गई। इनकी सह उदघोषिकाएँ एंजल कु., गुलाफ्शा 10 वीं और लवण्या 8 वीं की छात्राएँ थीं। अपने ‘ विद्यार्थी जीवन ‘ पर नेहारिका 9 वीं ने ( हिन्दी ) और समरिधि (अंग्रेजी) में भाषण दीं।अंत में श्रीमती रोस मेरी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस दौरान स्कूल के शिक्षक गौतम सर, परमेश्वर सर, मानस सर, दीपक लकड़ा, दीपक रविदास,बोनी, नीलकंठ , विनय, प्रकाश, टिंकू , अमित , सुजित, सूरज, शैलेंद्र सर तथा शिक्षिकाएँ रंजिता, सुजाता, कान्ता,मेरी रोस, सि. सुचिता, मरियम, सुसाना, अंजु,अनुभा,सिल्बिया, सुषमा, कनक, अनुराधा, उषा मैम आदि मौजूद थे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal