पलामू: गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर जी पर दिए गए बयान पर इन दिनों पुरा विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर गृहमंत्री माफी मांगो और अपने पद इस्तीफा दो के मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है ,उधर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज 24 दिसंबर को देश के हरेक जिला मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ आंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर गृह मंत्री अमीत शाह को इस्तीफा मांगा है ,
इसी कड़ी में पलामू जिले में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में डाल्टनगंज अम्बेडकर पार्क स्थित बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब सम्मान मार्च निकाला गया जो छः मुहान चौक होते हुए उपायुक्त पलामू को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन देकर गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा मांगा है ,यह सम्मान मार्च का समापन कांग्रेस भवन में हुआ , कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
