Home » News Update » बोकारो थर्मल ऐश पौंड मे ओवरलोड के कारण घंटों खड़ी रही ट्रके

बोकारो थर्मल ऐश पौंड मे ओवरलोड के कारण घंटों खड़ी रही ट्रके 

नहीं कराया जा रहा था वाहनों का कांटा 

वाहन मालिकों का हजारों का नुकसान 

बेरमो: डी वी सी बोकारो थर्मल स्थित ऐश पौंड सुबह 10 से 2 बजे तक छाय का ट्रांसपोटिंग पूरी तरह ठप रही। ऐश पौंड से छाय उठाकर ले जाने वाली गाड़ियां घंटो कतार में खड़ी रही। एश पौंड से प्रतिदिन हाईवा से छाय का उठाव किया जाता है।

शुक्रवार को ओवरलोडिंग के कारण छाय का उठाव रोक दिया गया.गाड़ियों का कांटा नहीं किया गया और ना हीं छोड़ा गया।

कांटा घर संचालक और वाहन चालक अपनी अपनी बातों पर अड़े रहे दोपहर में जिन गाड़ियों में ओवरलोडिंग थी उन गाड़ियों को खाली करवाया गया। फिर उनका कांटा करके छोड़ा गया।

वहीं हाईवा चालकों ने बताया कि सुबह से आज ओवरलोडिंग के कारण गाड़ियों को रोक दिया गया है। इससे पहले हम ओवरलोडिंग लेकर जाते थे। लेकिन अचानक आज सुबह मना कर दिया गया है. वाहन नहीं चलने के कारण हज़ारों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है l

वही कांटा संचालक ने कुछ भी कहने इंकार किया l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal