Ranchi : DIG में प्रोन्नत हुए IPS अधिकारी चंदन सिन्हा को DGP अनुराग गुप्ता ने बैच लगाकर शुक्रवार को सम्मानित किया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान DGP ने चंदन सिन्हा के कंधों पर बैच लगाया। यहां याद दिला दतें कि 31 दिसंबर 2024 को सरकार ने रांची एसएसपी के पद पर पदस्थापित चन्दन कुमार सिन्हा को DIG रैंक में प्रमोशन दिया था। एसएसपी रांची के पद को डीआईजी में उत्क्रमित करते हुए उन्हें उस पद पर पदस्थापित किया गया है।

