देवघर: जिले के खागा थाना क्षेत्र कुजोडा में बाबा बांसिंग पूजा धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध बाबा बांसिंग मंदिर परिसर सजकर तैयार है। हर साल की तरह इस साल भी एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया जो मकर संक्रांति के बंगला कैलेंडर के अनुसार पहला माध में बाबा बांसिंग देवता के नाम से पूजा अर्चना करते हैं दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और ग्रामीण लोगों का जुटना शुरू हो जाता है। बाबा बांसिंग देवता का पुजारी कला चंद महतो ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परंपरा और संस्कृति का संगम
बाबा बांसिंग देवता एक सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाने जाता है, , जो हर साल हजारों श्रद्धालुओं और धार्मिक अनुष्ठान और विविध प्रकार की दुकानों के साथ मेले में उत्सव का माहौल बना रहता है।
