Home » Uncategorized » के बी एस कॉलेज वापी, गुजरात में 12 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन हुआ।

के बी एस कॉलेज वापी, गुजरात में 12 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन हुआ।

गुजरात: भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के तत्वावधान में के बी एस कॉलेज वापी, गुजरात में 12 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन हुआ।यह कार्यक्रम 6 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तक इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थान से आए हुए 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्विद्यालय के प्राध्यापकों को उद्यमिता के प्रति जागरूक होना एवं अपने सभी छात्र और छात्राओं को उद्यमिता विकास की ओर सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया ।

इस कार्यक्रम को नेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट बोर्ड द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है। आज के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारती सुमारिया जो कि सुमारिया पैक वर्ल्ड कंपनी की सीईओ के द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के द्वारा उद्यमिता विकास के लिए निरन्तर प्रयास की सराहना की एवं आने वाले दिनों में और भी प्रशिक्षण कार्यक्रम देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के बी एस कॉलेज वापी की प्रिंसीपल पूनम बी चौहान के द्वारा सभी प्राध्यापकों एवं आने वाले दिनों में छात्र एवं छात्राओं को उद्यमिता के लिए सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

12 दिवसीय कार्यक्रम में उद्यमिता को लेकर अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीक, व्यापार योजना संबंधी तकनीक, सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं, मोटीवेशन, उद्यम के सभी प्रारूप, उद्यमिता विकास पद्धति, इको सिस्टम, कम्युनिकेशन, प्रचार तकनीक, उद्यमिता में आने वाले अवरोध को भी अलग अलग विभाग के स्पेशलिस्ट के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया। डॉ० पंकज भारती(एसोसिएट प्रोफेसर), भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के कार्यक्रम निदेशक हैं उनके द्वारा भी विभिन्न तकनीक के द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों को शाह पेपर मिल्स लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण भी करवाया गया और विस्तृत जानकारी भी दिया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पतंजलि चौधरी ( सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर ) पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय वापी, राज कोठारिया( प्रोजेक्ट ऑफिसर ) का मुख्य योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal