Home » News Update » स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक साफ सफाई अत्यंत जरूरी:राजेश प्रजापति

स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक साफ सफाई अत्यंत जरूरी:राजेश प्रजापति

कथारा: स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन साफ सफाई जरूरी है। स्वच्छता केवल शरीर के साफ होने से नहीं आती है, बल्कि घर के आसपास भी साफ सफाई भी जरूरी है। प्रतिदिन घर के आसपास सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलेगी। क्योंकि गंदगी के कारण ही बीमारियां फैलती है। ये बाते बोकारो जिला के अंतर्गत कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने गुरुवार को कथारा बोड़िया दक्षिणी पंचायत के सब्जी मंडी के बगल में डोमपाड़ा मे रह रहे ग्रामीणों को साफ सफाई की जागरूकता अभियान चलाकर प्रभारी ने अवगत करवाया। अंत में थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीण एवं स्थानीय लोगों को बताया कि जरूरी नहीं कि हम बहुत महंगे साबुन या लोशन आदि के द्वारा ही साफ सफाई रखें जबकि इनके अभाव में हम स्वच्छ पानी का प्रयोग करके भी अच्छी साफ-सफाई रख सकते हैं। उन्होंने अगल बगल में फैले गंदगी अंबार को को देख कर सी सी एल के उच्च अधिकारियों से साफ-साफ को लेकर बात किए। उन्होंने जाते-जाते लोगों से अपील करते हुए कहे कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षा देने और स्कूल भेजने को बोले, साथ ही साथ स्वस्थ जीवन के लिए आसपास स्वच्छ होना बहुत ही आवश्यक है वातावरण स्वच्छ रहेगी तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि स्वछता ही अच्छे स्वास्थ का आधार है। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal