Home » Politics » केजरीवाल को बड़ा झटका, एक साथ इतने MLA ने दिया इस्तीफा।

केजरीवाल को बड़ा झटका, एक साथ इतने MLA ने दिया इस्तीफा।

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। आज यानी शुक्रवार को एक-एक कर पार्टी के सात विधायकों ने AAP से अपना नाता तोड़ लिया। सभी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने इस्तीफा दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही जनकपुरी से MLA राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़ी। उनके बाद त्रिलोकपुरी MLA रोहित कुमार मेहरौलिया, कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल, बिजवासन से भुपेंद्र सिंह जून, पालम से भावना गोड़ और फिर आदर्श नगर से पवन कुमार शर्मा ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। इन सभी विधायकों को पार्टी से टिकट नहीं मिला था। पांच फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले पार्टी के इन विधायकों का एक साथ जाना आप के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। महरौली विधायक नरेश यादव ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

त्रिलोकपुरी MLA रोहित कुमार मेहरौलिया का इस्तीफा पत्र

कस्तूरबा नगर MLA मदन लाल का इस्तीफा पत्र

बिजवासन MLA भुपेंद्र सिंह जून का इस्तीफा पत्र

पालम MLA भावना गोड़ा का इस्तीफा पत्र

आदर्श नगर MLA पवन कुमार शर्मा का इस्तीफा पत्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal