Home » News Update » ‘बहुत हीरो बनते हो, बॉस बनते हो…’ बोलकर बीच बाजार मा’र दी गोली

‘बहुत हीरो बनते हो, बॉस बनते हो…’ बोलकर बीच बाजार मा’र दी गोली

Palamu : पलामू के हैदरनगर बाजार में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले संदेही गुनहगार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद युवक पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। आरोपित की पहचान हैदरनगर मेन रोड स्थित ब्रह्मस्थान के समीप रहने वाले जग्गू अंसारी का बेटा मुमताज अहमद उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

 

यहां याद दिला दें कि शुक्रवार को दिनदहाड़े हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहेरवाखांड किसान इमामुद्दीन अंसारी की हैदरनगर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार गोली मारकर अपराधी पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग की तरफ भाग निकला था। लहूलुहान इमामुद्दीन अंसारी को प्राथमिक स्वास्थ्य हैदरनगर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जिस समय गोली चली उस समय इमामुद्दीन के साथ उनके गांव के मोहम्मद अब्बास भी थे।

 

चश्मदीद अब्बास के अनुसार इमामुद्दीन अंसारी घर से बाजार आये थे। चौक बाजार की ओर से दोनों रेलवे गुमटी की ओर आ रहे थे। जगदंबा कॉम्प्लेक्स के पास संदेही गुनहगार मुमताज अहमद उर्फ लड्डू चौक बाजार की ओर से आया, उसने इमामुद्दीन को बोला कि ‘बहुत हीरो बनते हो, बॉस बनते हो’ बोलकर तड़ातड़ गोली चला दी। इमामुद्दीन अंसारी वहीं गिर गये। तत्काल ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर पहुंचाया और हैदरनगर पुलिस को सूचना दी।

 

मृतक के गांव के लोगों ने बताया कि इमामुद्दीन पांच साल पहले तक अन्य राज्यों में प्लांट में मजदूरी करते थे। अब उनके बेटे बाहर काम करते हैं। इमामुद्दीन पांच साल से घर पर ही रहते थे। लोगों ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई विवाद की जानकारी नहीं है। इस घटना से बाजार क्षेत्र में सनसनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal