Home » News Update » SP को मिले एक क्लू पर धराया भारी मात्रा में अफीम और गांजा

SP को मिले एक क्लू पर धराया भारी मात्रा में अफीम और गांजा

Koderma : कोडरमा पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में कोडरमा पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर तीखी चोट कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने आधा किलो अफीम और दो किलो गांजा बरामद किया है। अफीम को कोडरमा थाना क्षेत्र के लरियाडीह पंचायत स्थित वृंदा गांव में सुखदेव रजक के घर के पास खड़ी बाइक से बरामद किया गया। वहीं दो किलो गांजा जमीन में गाड़कर रखा हुआ था। यहां याद दिला दें कि बीते अक्टूबर माह में सुखदेव रजक के घर छापेमारी कर कोडरमा पुलिस ने एक करोड़ सात लाख दस हजार तीन सौ बीस रुपए कैश एवं 58 ग्राम अफीम बरामद किया गया था। छापेमारी में मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह, एसडीपीओ सुनील कुमार, कोडरमा थाना प्रभारी अरविन्द कुमार, नवालशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार, जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार आदि की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal