Home » News Update » CM हेमंत बोले- “स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं”… जानें क्यों

CM हेमंत बोले- “स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं”… जानें क्यों

Garhwa : गढ़वा के बिजका गांव में 45 आदिवासी परिवारों को गुजरे 14 महीने से राशन नहीं मिल रहा है। इल्जाम है कि इन परिवारों को पहले डीलर राशन में व्यापक कटौती कर अनाज दे रहा था और जब इन परिवारों ने इसका विरोध किया, तो डीलर ने राशन देना ही बंद कर दिया। इन परिवारों ने राज्य और जिला स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह बात की भनक जब युवा CM हेमंत सोरेन को लगी, तब उन्होंने तुरंत एक्शन लिया।

 

CM हेमंत सोरेन ने गढ़वा DC को तुरंत मामले में संज्ञान लेकर उन परिवारों को उनका हक दिलाने का और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिया। CM ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर गढ़वा DC को टैग करते हुए लिखा कि “यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। तत्काल मामले का संज्ञान लेने और सभी परिवारों को उनका हक दिलाएं। साथ ही इस स्थिति के लिए दोषी सभी व्यक्तियों पर न्यायोचित कार्रवाई कर सूचना दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal