Home » News Update » मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें…… Live11 News अब दिखेगा खबर

मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें…… Live11 News अब दिखेगा खबर

Morning updates: आज झारखंड की राजधानी रांची में बसपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

रांची में होगा अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन, 1228 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा।

रांची : आज से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत…LOVE WEEK को लेकर युवाओं में उत्साह

यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लि० के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रामगढ़, राँची, झारखण्ड में निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय, फेज-बी के कार्यों का निरीक्षण किया ।

माही के लिए 7 नंबर लकी, पुराने घर को नया लुक… रांची में धोनी का पुराना घर हॉट सेल्फी पॉइंट बना… घर की दीवार पर धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट और 7 नंबर…

दिनांक 7 फरवरी 2025 को सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची में “नैनोपोर-आधारित ट्रांस्क्रिप्टोम अनुक्रमण एवं डेटा विश्लेषण” पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ. इस कार्यक्रम में डॉ.एन.बी. चौधरी, निदेशक ने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया।

DSPMU का दूसरा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

डीजल भरा टैंकर बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी…लगी भीषण आग…पांच घंटे राँची-जमशेदपुर आवागमन बंद

6 लाख फीस भरी, 8 महीने में #fiitjee बंद’: पेरेंट्स बोले-किससे पैसे वापस मांगें, टीचर्स को 6 महीने से सैलरी नहीं
– दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, रांची, पटना, भोपाल पर सेंटर बंद हो गए हैं.
– चेयरपर्सन दिनेश कुमार गोयल, सेंटर्स के इंचार्ज के खिलाफ #FIR दर्ज हुई हैं।

अफ़ीम की अवैध खेती के विरुद्ध रांची पुलिस द्वारा 07 LED प्रचार वाहन एवम् नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता एवम् अफीम की खेती के दुष्प्रभाव का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने खूंटी के #बिरसा_मुंडा_जनजातीय_बालिका_छात्रावास का दौरा किया। मंत्री ने छात्रों को कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया और भवन की रिपेयरिंग,छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण जैसी सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने का भरोसा दिलाया।

जामताड़ा पुलिस ने 4 #साइबर_अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 मोबाइल, 14 सिम,आधार और पैन कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों से पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के लोगों को ठगने की जानकारी सामने आयी है।

रांची में पुलिस ड्यूटी मिट् का राजपाल करेंगे उद्घाटन, देशभर से पुलिस अधिकारियों का होगा जुटान।

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने #बाइक_चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार दोपहिया वाहन और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी मानगो बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान हुई।

आज रांची स्थित उत्पाद भवन में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग और नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की @योगेंद्र प्रसाद।

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 10  से 15 फरवरी तक #68वीं_अखिल_भारतीय_पुलिस_ड्यूटी_मीट का आयोजन किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री, हेमन्त सोरेन जी एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन जी (माननीय विधायक गाण्डेय विधान सभा ) को विवाह के वर्षगांठ के अवसर पर उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा उन्हें एयरपोर्ट पर बुके दे कर स्वागत करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी गई।

रांची: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र जैनब उल कुबरा और इंतिसार असलम ने जीता इंटरनेशनल आर्बिट्रल अवार्ड।

 

झारखंड की राजधानी रांची में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राज्य में पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ बैठक की।

रांची: बकाया भुगतान की मांग पर BJP का तंज, ‘हेमंत सरकार बकाया पर कर रही राजनीति।

सेना से चुराई गई AK47 से हुआ था झारखंड में डबल मर्डर सेना के जवान समेत 2 आरोपी अरेस्ट
रांची झारखंड पुलिस ने डबल मर्डर मामले के 4 संदिग्धों में से सेना के जवान सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है बकौल पुलिस नगड़ी थाना क्षेत्र में हुई चाचा भतीजे की हत्या की वजह ज़मीन से जुड़ा विवाद था।

रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट

महाकुंभ के लिए राँची से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट, इंडिगो ने डीजीसीए के पास प्रस्ताव भेजा।

10-15 फरवरी तक रांची में होगा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन, 1228 प्रतिभागी होंगे शामिल।

आज #रांची #नगर #निगम द्वारा लालपुर स्थित अमरावती कॉम्प्लेक्स में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों द्वारा अपने घृतिकर का भुगतान किया गया, स्व कर निर्धारण हेतु आवेदन दिया गया एवं ट्रेड लाइसेंस के अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया गया।

15 फरवरी को रांची आएंगी राष्ट्रपति, BIT मेसरा के प्लैटिनम जुबली समारोह का करेंगी उद्घाटन।

कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केंद्र, चुटिया, रांची के द्वारा मिस्स व्हिफम बालिका मध्य एवं उच्च विद्यालय, चुटिया, रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखण्ड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला।

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत रांची पहुंचे छात्रों संग राज्यपाल ने किया संवाद, पूर्वोत्तर के छात्रों ने साझा किए अनुभव।

 

रांची DIET में जिलास्तरीय TLM मेला का आयोजन।

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 15 फरवरी 2025 को बीआईटी मेसरा के जी.पी. बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित।

Platinum Jubilee Year Celebration (2024-2025) कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

रांची में 2 मार्च को निकलेगी श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा।

झारखंड का पहला खेल और संस्कृत दीक्षांत समारोह, राँची यूनिवर्सिटी के आर्यभट सभागार में आयोजन।

रांची : वैलेंटाइन वीक के हर थीम पर बाजार सजे

उत्साह , उमंग और नये संकल्‍पों के साथ संपन्‍न हुआ रांची विश्‍वविद्यालय का पहला स्‍पोर्ट्स तथा सांस्‍कृतिक दीक्षांत समारोह।

रांची में सील होंगे 32 रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट! हाईकोर्ट का आदेश।

झारखंड_उच्च_न्यायालय ने पत्थर खनन लीज मामले में तथ्य छिपाने के लिए राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने यह राशि प्रार्थी आनंद कुमार सिंह को भुगतान करने का निर्देश सरकार को दिया है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में तमाड़ थाना अंतर्गत अवैध रूप से किया जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l
जिसके दौरान बुंडू अनुमंडल में बुंडू थाना अंतर्गत मौसीबाड़ी बाजार, झारखंड बाजार एवं तमाड़ थाना अंतर्गत उलीडीह में आयोजित टुसू पर्व मेला में उपस्थित ग्रामीणों के बीच अफीम की खेती न करने एवं अफीम की खेती से होने वाले दुष्प्रभाव एवं अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध की जाने वाली कानूनी कार्रवाईयों के विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया । साथ ही उपस्थित ग्रामीणों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया।

रांची : पुणे का दौरा करेंगे विधानसभा अध्यक्ष…MIT वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान

झारखंड_एकेडमिक_काउंसिल आज से मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। जैक के नवनियुक्त अध्यक्ष #डॉ_नटवा_हांसदा ने पदभार ग्रहण करते ही प्रवेश पत्र जारी करने का आदेश दिया। मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षाएं 11 फरवरी से होगी।

झारखंड_उच्च_न्यायालय ने रांची में संचालित #अवैध_रुफ_टॉप_बार पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में रांची नगर निगम से स्टेट्स रिपोर्ट दायर कर अवैध रुफ टॉप बार के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

रांची नगर निगम ने शहर को हरा-भरा बनाने के नाम पर 6.40 करोड़ रुपये खर्च कर 20 हजार पौधे लगाए थे, लेकिन इनमें से 90 प्रतिशत पौधे सूख चुके हैं। हर पौधे पर करीब 3200 रुपये खर्च किए गए, जिसमें उसकी देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी शामिल थी। इसके बावजूद, आज स्थिति यह है कि जिन पौधों से शहर को हरियाली से भरने का सपना दिखाया गया था, वे अब बंजर जमीन पर मुरझाए खड़े हैं।

झारखंड में 60 हजार शिक्षकों की होगी बहाली।। रांची में मिला GBS का तीसरा संदिग्ध मरीज।। फर्जी IAS बन HEC के जीएम ने ठगे सवा करोड़।। झारखंड में 77 हजार ग्रेजुएट बेरोजगार।। रांची में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 7 से।। कुष्ठ मरीजों को हर महीने 500 देगी हेमंत सरकार।। रांची डबल मर्डर केस में दो गिरफ्तार।। कांग्रेस मॉडल में फैमिली फर्स्ट सर्वोपरिः पीएम।। कंगना ने मनाली में खोला कैफे।

 

भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, फूलो-झानो और नीलांबर-पीतांबर की पावन वीर भूमि झारखण्ड की
धरती में अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा – 2025 के तहत पूर्वोतर भारत से रांची के हटिया स्टेशन पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत व अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal