आम्रपाली में सीबीआई के कार्रवाई बाद दरभंगा हाउस के चुप्पी से सुलग रही है कई प्रश्न
चतरा: चतरा जिले के टंडवा में संचालित अवैध वसूली नाम से चर्चित आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध वसूली व भ्रष्टाचार मामले में लिखित शिकायत पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। परियोजना में हो रहे दहशतगर्दी के साए में हो रहे भ्रष्टाचार अवैध वसूली पर रैयतों के शिकायत पर जनप्रतिनिधी ने लिखित शिकायत दे देकर मांग की गई थी, जांच में शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों ने उच्च स्तरीय जांच का मांग किया है। शिकायतकर्ता ने बताया मामला हाई प्रोफाइल के है, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के पैसे से मनी लॉन्ड्रिंग तर्ज में पर्दा उठेगा। बताया जाता हैं कि परियोजना में अवैध वसूली, कमीशनखोरी रैयतों के फर्जी मुकदमा से जुड़ा रहा है। इस परियोजना में भ्रष्टाचार अवैध वसूली कमीशन खोरी पर केंद्रीय एजेंसी भी समय-समय पर कार्रवाई की है। रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करके आम्रपाली के दो अधिकारी और दो सहयोगी को गिरफ्तार कर के मुहर भी लगा किया है। परियोजना में धांधली कमीशनखोरी योजनाओं में भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कार्रवाई बाद सीसीएल के दरभंगा हाउस के चुप्पी से क्षेत्र में एक तरफ चर्चा हो रही है साथ ही कई प्रश्न खड़ा हो रहा हैं। बताया जाता है सीबीआई कार्रवाई के बाद किसी परियोजना में मैनेजमेंट द्वारा सारा सिस्टम को चेंज करके बदल दिया जाता है, लेकिन आम्रपाली परियोजना में दरभंगा हाउस के चुप्पी से कई प्रश्न को जन्म दे रहा है।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
