Home » News Update » प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2025” में झारखंड के खूंटी जिले के सूरज मुंडा को शामिल होने का हुआ गौरव प्राप्त।

प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2025” में झारखंड के खूंटी जिले के सूरज मुंडा को शामिल होने का हुआ गौरव प्राप्त।

सूरज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ के हैं छात्र।

मंत्री चमरा लिंडा ने इसे झारखंड सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का बताया परिणाम।

झारखंड: खूंटी जिले के सूरज मुंडा को ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें छात्रों से परीक्षा संबंधी तनाव प्रबंधन पर चर्चा की जाती है।

 

सूरज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ के छात्र हैं, जो कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होता है। सूरज खूँटी जिला के अड़की प्रखंड के खेसारीबेरा गाँव के रहने वाले हैं।

 

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने इसे झारखंड सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सूरज मुंडा की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal