Home » News Update » स्वास्थ्य केन्द्रो के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा एक बैठक तेनुघाट डैम के पास की गई।

स्वास्थ्य केन्द्रो के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा एक बैठक तेनुघाट डैम के पास की गई।

तेनुघाट: बोकारो जिला अंतर्गत ब्लॉक में कार्यरत स्वास्थ्य केंद्रों के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा एक बैठक तेनुघाट डैम के पास की गई। जिसमें प्रतिमाह वेतन भुगतान, ईपीएफओ का वेतन भुगतान, ईएसआई का कटौती एवं कार्ड बनाना, पिछले आठ माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ, सामान्यत कार्ड का सामान्य वेतन भुगतान सभी कर्मचारियों का एक जीवन बीमा निर्गत करवाया जाए, सभी कर्मचारियों का आवासीय का भी सुविधा, सी एल तथा ई एल साथ में टी ए, डी ए और ड्रेस कोड का भी भुगतान पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नायक ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी जो स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे हैं उनका लगभग 8/10 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे सभी अपने बच्चों के स्कूल का फीस नहीं दे पाए हैं और ना ही राशन वाले को पैसा दे पाए जिससे सभी की भुखमरी की हालत हो गई है। जिसे लेकर आज यहां बैठक की जा रही है। इसकी जानकारी हम सभी ने सीएस महोदय को भी दिया और स्वास्थ्य विभाग को भी दिया है। मगर कुछ नहीं हो पाया है। अगर ऐसा रहा तो हम लोग हड़ताल पर जाएंगे और चरणबद्ध आंदोलन करने को तैयार रहेंगे । बैठक में सचिव मुन्ना दास, रमेश कुमार, संजय कुमार शर्मा, भोला दास, शिव कुमार, नीतीश कुमार, प्रेम सागर प्रसाद, राजेंद्र रजक, मजहर इमाम, अनीता देवी, शकुंतला देवी, योगेश प्रसाद, प्रीति कुमारी, विभा कुमारी, अनुपम कुमारी सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal