पलामू: हुसैनाबाद थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर लपसेरा गांव में छापामारी की और अवैध शराब निर्माण के लिए रखे गए 2000 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।
हुसैनाबाद के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी की और अवैध शराब निर्माण के लिए रखे गए जावा महुआ को जब्त कर नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा झटका लगा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम बढ़ाया है।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
