हजारीबाग: ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के बैनर तले 16 फरवरी 2025 को मोमिन कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष जनाब जहांगीर आलम के हजारीबाग आवास पर एक बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली के द्वारा उक्त बैठक में अनेको जिला से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारीयों को उपाधि प्रमाण पत्र से नवाजा गया।
जिसमें विष्णुगढ़ से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी को मोमिन कॉन्फ्रेंस का जिला उपाध्यक्ष तथा फखरुद्दीन अंसरी, मोहम्मद हुसैनअंसारी, मजबूल अंसारी एवं ईब्रार अंसारी नवादा को कार्य कारिणी का सदस्य बनाया गया।
एवं इसाक अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। अब्बास अंसारी 2014 से ही मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
