Home » News Update » AJSU पार्टी ने बढ़ाई अपनी ताकत, सुप्रीमो सुदेश क्या बोल गये… देखें

AJSU पार्टी ने बढ़ाई अपनी ताकत, सुप्रीमो सुदेश क्या बोल गये… देखें

Ranchi : AJSU पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में एक सशक्त वैचारिक एवं राजनीतिक माहौल तैयार करना है, जिससे संगठन की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुंचाया जा सके। चुनावी सीमाओं से परे, समाज के हर वर्ग के लोगों का पार्टी में जुड़ना इस नए नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है। मौका था राजधानी रांची में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह का। मौके पर सुप्रीमो के समक्ष सैकड़ों युवाओं और समाजसेवियों ने AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

मिलन समारोह में मुख्य रूप से एमडी शफीक खान (मुहर्रम सेंट्रल कमिटी अध्यक्ष), मोहम्मद नईम (संगठन मंत्री), मोहम्मद जीशान, मोहम्मद कैफ जुबैर, डॉ. अखिलेश, ओवैस अख्तर, आनंद राज, रौशन कुमार महतो, गौतम सिंह, संजीव सिंह, दीवाकर राज, नरेश साहू, सुनील गुप्ता, रौशन कुमार, बबलू, उमेश, रणविजय सिंह, रोहित गुप्ता, संजित कुमार, राहुल कुमार, रितेश टॉप्पो, मनू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

प्रभारी अधिकारियों की नयी नियुक्ति

संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने, संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। इन नियुक्तियों का मकसद AJSU पार्टी को अधिक संगठित नेतृत्व देना और स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार को सशक्त बनाना है।

 

नये जिला प्रभारी

रांची : राजेंद्र मेहता, संजय महतो, संजय महतो (सोनाहातू), राजकिशोर महतो, डॉ. पार्थ परितोष

गुमला : रामलखन साहू, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव

लोहरदगा : अशुतोष तिवारी, हकीम अंसारी

खूंटी : केशव चंद्र महतो, अभिषेक राज हेरेंज, रमेश भगत

सिमडेगा : दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, भूषण भगत

महिला जिला प्रभारी

रांची : निर्मला भगत, पार्वती देवी

लोहरदगा : अंजू देवी, मुनिया देवी

नव-नियुक्त जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक विस्तार एवं समन्वय स्थापित करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके अलावा, वे पार्टी के लक्ष्यों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह निर्णय संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी की पहुंच को गांवों और शहरों तक विस्तार दिया जा सके।

 

ये रहे मौजूद

मिलन समारोह के मौके पर केंद्रीय महासचिव बुद्धिजीवी मंच डॉ मुकुंद मेहता, संजय मेहता अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष डॉ पार्थ परितोष, जिला सचिव दयाशंकर, मीडिया आयोजक परवाज खान के अलावा समाजसेवी आनंद राज, रोशन कुमार, गौतम सिंह, मुहर्रम सेंट्रल कमिटी के अध्यक्ष शफीकुल खान, संगठन मंत्री दानिश खान, डॉ. अखिलेश कुमार, अभय कुमार, रोहित गुप्ता समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal