बेरमो : आठ सूत्री मांगों के समर्थन में एचएमकेयू के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं उप महाप्रबंधक बीजी होलकर से वार्ता किए. बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर वरीय महाप्रबंधक कार्यालय में हुए वार्ता में यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा सौंपे गए सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए वरीय महाप्रबंधक ने जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिए. आश्वासन मिलने के बाद एचएमकेयूं द्वारा मांगों के समर्थन में घोषित 18 फरवरी से बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष दो दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन स्थगित कर दिया गया. पत्र से संबंधित आठ सूत्री मांगों में प्लांट में चल रहे सुलभ इंटरनेशनल के सफाई कार्य में स्थानीय एससी/ एसटी मजदूरों को रखने पर सहमति बनी, डीवीसी एस पौंड में छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य में सुबह 6 बजे से सुबह 8.30 तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद रखा जाए, बोकारो थर्मल से कंजकीरों एवं पिलपिली मोड तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किया जाए आदि मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई. वार्ता में एचएमकेयूं के महासचिव इंद्रदेव महतो, वतन महतो, केंद्रीय अध्यक्ष मो फरीद , रंगनाथ चौबे, शाखा अध्यक्ष संजय सैमुअल, सचिव रामलाल पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल देव कश्यप, मुखिया खेमलाल महतो,रघु मिर्धा सहित यूनियन के अन्य कई सदस्य उपस्थित थे.

