पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोटाॅपिक सब्सटेंस ( एन डी पी एस) एक्ट के तहत कारवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया , गौरतलब है कि नौडीहा बाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2023 के धारा 15/18/25/27(A)/28/29 के एन डी पी एस एक्ट के अभियुक्त लवलेश यादव पिता बीरा यादव ग्राम धोबीडीह थाना छतरपुर जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सुचना तुरंत पुलिस को दें ताकि वैसे लोग पर कार्रवाई हो और नशे से क्षेत्र को बचाया जाए।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
