Home » News Update » शर्मनाक : बकरी का रे’प कर मा’र डाला

शर्मनाक : बकरी का रे’प कर मा’र डाला

Purnia : एक बकरी का रेप (Rape of goat) कर उसकी हत्या कर दी गयी। इल्जाम है कि नशे में धुत एक लड़के ने यह घिनौना काम किया है। बकरी की मालकिन की शिकायत के बाद संदेही गुनहगार को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। बकरी की मालकिन छंजी हांसदा ने बताया कि बीते सोमवार की दोपहर करीब दो बजे घर में काम कर रही थी। बकरी घर के बाहर खूंटे से बंधी थी। जब वह काम कर घर से बाहर निकली तो खूंटे से बंधी बकरी गायब थी। छंजी हांसदा ने उसे आसपास काफी खोजा, पर वह नहीं मिली। थोड़ी दूर जाने पर देखी कि एक शख्स मकई के खेत में बकरी का रेप कर रहा है। इस शख्स का नाम मटरू ऋषि बताया गया। इल्जाम है कि मटरू ऋषि की नजर छंजी हांसदा पर पड़ते ही बकरी का गला घोंटकर उसे मार डाला। अपनी बकरी के साथ यह अमानवीय कृत देखने के बाद छंजी हांसदा फूट-फूटकर रोने लगे। उसके रोने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गये। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने संदेही लड़के मटरू ऋषि को धरकर धुन दिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। धुनाई के बाद मटरू ऋषि जख्मी हो गया, जिसकी मरहम-पट्टी पुलिस ने करवा दी।

मामले को लेकर केनगर थानेदार नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संदेही गुनहगार को थाना लाया गया है। लोगों की धुनाई से वह जख्मी हो गया है। फिलहाल उसका इलाज केनगर पीएचसी में करवाया गया है। वहीं, छंजी हांसदा ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है, जिसमें मटरू ऋषि पर बकरी से रेप कर उसे जान से मारने का इल्जाम लगाया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामला पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत स्थित विनोवानगर के लिबरी बहियार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal