Home » News Update » पूजा सिंघल सहित 15 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग… देखें पूरी लिस्ट

पूजा सिंघल सहित 15 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग… देखें पूरी लिस्ट

Ranchi : झारखंड सरकार ने 15 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। कुछ अधिकारियों का तबादला किया गया है, तो कुछ को नयी पोस्टिंग दी गयी है। वेटिंग फॉर पोस्टिंग IAS पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग का सचिव बनाया गया है। पूजा सिंघल झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। नवप्रोन्नत IAS कंचन सिंह को JSLPS (Jharkhand State Livelihood Promotion Society) यानी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। मस्त राम मीना राजस्व पर्षद के प्रभारी सदस्य के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

कृपानन्द झा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

विप्रा भाल परिवहन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वे झारखंड के परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी।

अरवा राजकमल को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वे झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। साथ ही अरवा राजकमल उद्योग विभाग के सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के तथा अध्यक्ष के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जितेन्द्र कुमार सिंह को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

मुकेश कुमार को योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

राजेश्वरी बी को वित्त विभाग के विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

सौरभ कुमार भुवानिया को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वह झारखंड राज्य अन्वेषण (Exploration) एवं खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

धनंजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

सीता पुष्पा को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

विजय कुमार सिन्हा को उत्पाद आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। सिन्हा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

प्रीति रानी को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

राजेश प्रसाद को माध्यमिक शिक्षा के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal