Home » News Update » मंत्री योगेंद्र प्रसाद को लातेहार डीएफओ ने बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण कराया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद को लातेहार डीएफओ ने बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण कराया।

लातेहार:  मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद को लातेहार डीएफओ ने बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण कराया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान डीएफओ ने मंत्री श्री महतो को पलामू टाइगर रिज़र्व की कैप पहना कर सम्मानित भी किया। मौके पर मंत्री श्री महतो ने कहा कि बेतला नेशनल पार्क पर्यटन के साथ ही झारखंड की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बेतला नेशनल पार्क में आने वाले सभी सैलानियों को हर आवश्यक सुविधा मिले और पार्क में पहले से उपलब्ध सुविधाओं को अपग्रेड करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। यहां जंगली जानवरों को उनके प्राकृतिक वास में विचरण करते देखना एक सुखद और रोमांचकारी अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal