Home » News Update » स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, हुई 6 लोगों की मौत।

स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, हुई 6 लोगों की मौत।

गिरिडीह: मधुबन थाना इलाके के चैनपुर लट्टकट्टो में मंगलवार रात 12 बजे हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।यहां बाइक और स्कॉर्पियो( jh10CU 7363) के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे।

बताया जाता है कि मंगलवार की मध्य रात्रि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान लाइट से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार को धक्का मार दिया फिर पेड़ से जा टकराई।घटना की सूचना डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को मिली।सूचना पर मधुबन थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहन से शव को बाहर निकाला।

इस बाबत एसडीपीओ सुमित कुमार ने बताया है कि छह लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में चार स्कार्पियो पर सवार थे तो दो बाइक पर।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी रहने वाले सोमेश चंद्रा ,गोपाल कुमार , योगीडीह गुलाब कुमार और फूलचंद महतो के रूप में की गई।वहीं, बाइक पर सवार मृतकों में मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू तथा मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां के तौर पर हुई है।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal