बेरमो : केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में दिनांक 21/02/2025 दिन बुधवार को धूमधाम से अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ डे ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया व पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत प्राचार्य, सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में प्रस्तुति दी। 
सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मनोज कुमार ने अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व एवं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
इसके बाद माध्यमिक व प्राथमिक खंड के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में विशेष प्रस्तुति दी। छात्रा अन्वेषा ने बांग्ला भाषा में गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बी आर डे ने संबोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विचार व्यक्त किए। डॉ डे ने राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता, भाषाई विविधता व राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। मातृभाषा के माध्यम से अधिगम पर उद्बोधन दिया। अपने बाल्यकाल में अपनी मातृभाषा में अध्ययन के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराकर प्रेरित किया। मातृभाषा से संवर्द्धन व संरक्षण का सभी से आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक राकेश पाठक ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री सिंह ने किया। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
