Home » News Update » विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में द्वितीय (बजट) सत्र को लेकर विधायक दलों की बैठक।

विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में द्वितीय (बजट) सत्र को लेकर विधायक दलों की बैठक।

राँची: झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के व्यवस्थापूर्वक सुचारू एवं सफल संचालन के निमित झारखण्ड विधान सभा के विधायक दल के नेताओं/प्रतिनिधियों के साथ माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय ने दलीय नेताओं/प्रतिनिधियों से आगामी सत्र के निर्मित सुझाव मॉर्गे। बैठक में बजट सत्र के कुल 20 दिनों के औपबंधिक कार्यदिवसों के संबंध में चर्चाएं हुई। आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद के लिए पूर्व से निर्धारित एक दिन के चर्चा को बढ़ाकर दो दिन किया गया, और अनुदान माँगों के लिए पूर्व निर्धारित 11 दिन के चर्चा को घटाकर 10 दिन कर दी है, जिसकी सम्पुष्टि कार्यमंत्रणा की बैठक में ली जायेगी। बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए माननीय अध्यक्ष महोदय के सभी दल से प्रर्याप्त सहयोग की भी अपेक्षा की।

 

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री-सह-नेता, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, हेमन्त सोरेन, माननीय संसदीय कार्यमंत्री, राधा कृष्ण किशोर, माननीय सदस्य-सह-नेता, भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस, प्रदीप यादव, माननीय सदस्य-सह-नेता, राष्ट्रीय जनता दल, सुरेश पासवान, माननीय सदस्य-सह-नेता, जदयू सरयू राय, माननीय सदस्य-सह-नेता,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनार्दन पासवान, माननीय सदस्य-सह-नेता, लोकतांत्रिक कांतिकारी मोर्चा, जयराम कुमार महतो एवं माननीय सदस्य, देवेन्द्र कुवंर उपस्थित रहे। झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव, माणिक लाल हेम्ब्रम एवं संयुक्त सचिव, मधुकर भारद्वाज भी बैठक में उपस्थित थे।

 

आज दिनांक-21/02/2025 को ही 02.00 बजे अप० में माननीय अध्यक्ष महोदय ने प्रेस/मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ भी बजट सत्र के सुचारू एवं सफल संचालन एवं कार्यवाहियों के प्रकाशन व प्रसारण हेतु बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal