Home » News Update » सूनी गोद करा गया बड़ा गुनाह, SSP बता गये सारी कहानी

सूनी गोद करा गया बड़ा गुनाह, SSP बता गये सारी कहानी

Ranchi : राजधानी रांची के सदर अस्पताल ने चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने बच्ची को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली से रिकवर किया और सही सलामत उसकी मां के हवाले कर दिया। बच्ची को चुराने के बाद संदेही महिला ने उसे पाहन टोली में एक किराये के मकान में छुपाकर रखा था। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

SSP सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 17 फरवरी को बच्ची के सदर अस्पताल से चोरी हो गयी थी। मामले की शिकायत लोअर बाजार थाना में दर्ज कराई गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व और सिटी DSP वेंकटेश्वर रमण एवं तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर लोअर बाजार थानेदार दयानंद कुमार की देखरेख में टीम गठित कर आगे का टास्क सौंपा गया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली, स्पॉट के आसपास लगे और अलग-अलग रास्तों पर लगे करीब 125 CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक महिला पर थानेदार दयानंद को संदेह हुआ। उक्त महिला और शख्स को बच्ची की मौसी के साथ अलग-अलग सड़कों से गुजरते देखा गया। इस दरम्यान बच्ची अपनी मौसी के गोद में थी। इल्जाम है कि उक्त महिला एवं शख्स ने मौसी को बहला-फुसलाकर पूजा-पाठ में उलझाया और महिला बच्ची को लेकर फरार हो गयी। गठित टीम ने बेड़ो और नरकोपी इलाके को छान मारा पर बच्ची नहीं मिली। मिले एक क्लू पर टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पाहन टोली में रेड मारी और बच्ची को रिकवर कर लिया। वहीं, महिला को अरेस्ट कर लिया।

 

गिरफ्तार महिला करीब 22 साल की पुतुल उरांव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि उसकी गोद सूनी है। वह निःसंतान है। जमाने के ताने से तंग होकर उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी अफवाह पूरे गांव में फैलाई और खुद रांची में एक किराये के मकान में हने लगी। अब जब प्रेगनेंसी का वक्त पूरा हो गया और मां बनने का समय आ गया, तो वह बच्चा कहां से लाती। इस वास्ते उसने नवजात बच्ची को चुराने का गुनाह कर डाला।

 

बच्ची को रिकवर और संदेही महिला को गिरफ्तार करने में सिटी DSP वेंकटेश्वर रमण, लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, सब इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार, सुधीर बारा, कैलाश कुमार मंडल, एएसआई भीम सिंह, शाह फैसल, सिपाही सलीम अंसारी और विवेक कुमार की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal