Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।

बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में धूमधाम से विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राचार्य डॉ डे ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सर्व धर्म प्रार्थना में प्राचार्य डॉ डे, स्काउट गाइड के शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बी आर डे ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए लॉर्ड पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डाला।उनके संघर्ष को याद किया। बच्चों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। विश्व चिंतन दिवस के महत्व व उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लाभ पर भी प्रकाश डाला। स्काउट व गाइड के प्रयासों को सराहा व उन्हें अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे कार्यक्रम से सांप्रदायिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम में सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal