बेरमो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित जारंगडीह रोड सेल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
मारपीट में दोनों पक्षों को गम्भीर चोटे आ गई। जिसका इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया। घटना की लिखित शिकायत मंजूर हुसैन एवं नाजिर हुसैन दोनो पक्षों की ओर से बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग किया गया है। घायल मंजूर हुसैन ने बताया कि जारंगडीह में संचालित रोड सेल में कोयला लोड करने हेतु ट्रक लगाने गए हुए थे। इसी बीच रोड सेल में मौजूद लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें मैं घायल हो गया और मेरा बांया अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। बता दे सीसीएल के जारंगडीह कोलियरी में रोड सेल नामक स्थानीय लोगों की एक कमिटी संचालित है। जो सीसीएल अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलता है। यह रोड सेल कमिटी बाहरी ट्रकों को परिसीमन के तहत कोलियरी से कोयला ले जाने से रोकती है। यही कारण है जारंगडीह में कोयला उठाव को लेकर आएदिन मारपीट होते रहती है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
