Home » News Update » गैंगस्टर अमन साहू का करीबी आकाश रॉय सिमडेगा जेल से होगा शिफ्ट… जानें कहां

गैंगस्टर अमन साहू का करीबी आकाश रॉय सिमडेगा जेल से होगा शिफ्ट… जानें कहां

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश रॉय मोनू को सिमडेगा जेल से शिफ्ट किया जायेगा। उसे मधुपुर जेल भेजने की तैयारी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह और पुलिस कप्तान सौरभ की अनुशंसा पर जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने आकाश रॉय को मधुपुर जेल शिफ्ट करने की परमिशन दे दी है। हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो पायी है।

 

यहां याद दिला दें कि आकाश रॉय मोनू एक शातिर क्रिमिनल है। वह कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का बेहद करीबी और खास माना जाता है। गुजरे कुछ दिनों में गढ़वा, रामगढ़ और छत्तीसगढ़ गोलीकांड में आकाश रॉय मोनू का नाम उछला था। साल 2023 में आकाश को सिमडेगा जेल में डाला गया था। अब उसे वहां से भी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal