पतरातू: रोशन लाल चौधरी के विधायक बनते ही बड़कागांव विधानसभा में विकास की गति तेज हुई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जब से रोशन लाल चौधरी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्वाचित हुए तब से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र मैं अति सुदूर क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो गई है साथ ही सुदूर क्षेत्रों में जन कल्याण की योजनाओं की स्वीकृति जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार के अधिकारी फटा – फट योजनाओं की स्वीकृति दे रहे हैं और संवेदकों भी बिना कोई भय – मुक्त के निविदा में भाग ले रहे हैं और बिना भय – मुक्त के योजनाओं को धरातल पर उतर रहे हैं। इसी क्रम में पतरातू प्रखंड के आती सुदूर इलाके (1)सांकी पंचायत के ग्राम सांकी की बगराई बेड़ा से लेकर रामकृष्ण बेदिया के घर तक नाली निर्माण 15 लाख(2) पतरातू भगत सिंह चौक से लेकर नलकारी नदी तक 10 फीट गहरा गटर का निर्माण एक करोड़ 83 लाख 84 हजार रुपए (3) सुथरपुर बहेरा टोला में नदी में पुल निर्माण 2 करोड़ 43 लाख रुपया(4) चोरधारा पंचायत में सामुदायिक भवन एक करोड़ रूपया। इन सभी योजनाएं को स्वीकृति हो चुकी है। सभी निवदाओं की औपचारिकता पूरी होते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी के कर- कमलों द्वारा इन सभी कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
गुलाम सरवर की रिपोर्ट,
