Home » News Update » जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला आयोजित, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला आयोजित, युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

चतरा: जिले में जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला – 2025 का भव्य आयोजन डीआरडीए प्रशिक्षण भवन, सिविल कोर्ट रोड में किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मेले का आयोजन चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना हैं। इस मेले की थीम “आओ मिलकर सँवारें अपना भविष्य” रखी गई थी, जिससे स्थानीय युवाओं को विभिन्न कंपनियों और संगठनों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चतरा उपायुक्त रमेश घोलप उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी और जिले के तमाम वरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। मेले में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी योग्यताओं के अनुरूप नौकरियों के लिए आवेदन किया। जिला प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal