कथारा: यूजीसी नेट की परीक्षा में अपूर्वा मिश्रा ने देश में 5वां स्थान हासिल की हैँ। अपूर्वा को 99.916 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। अपूर्वा ने रांची में स्थित बीआईटी मिश्रा से एमबीए की डिग्री ग्रहण करने का कार्य की हैँ।अपूर्व का विषय श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन था। इस परिणाम से अपूर्वा अब जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए परीक्षा देने के लिए अधिकृत हो गयी हैँ। अपूर्व के इस उपलब्धि से उसके माता-पिता उषा मिश्रा और केके मिश्रा काफ़ी प्रफुल्लित नज़र आ रहे हैं। अपूर्वा के पिता केके मिश्रा सीसीएल कथारा के पूर्व महाप्रबंधक और सीएमपीडीआई के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। पिता श्रीमिश्रा ने इस परिणाम फल की जानकारी देते कहा कि अपूर्व शुरू से ही शिक्षा को लेकर काफ़ी मेघावी रही हैँ। उसकी सोच थी कि शिक्षा का क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा मजबूत माध्यम हैँ कि इसके द्वारा समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता हैँ।

