Home » News Update » मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की हुई समीक्षा।

मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की हुई समीक्षा।

खराब प्रदर्शन वाले पंचायत व प्रखंडों को एक सप्ताह के अंदर सुधार लाने का निर्देश।

नहीं तो खराब प्रदर्शन वाले पंचायत व प्रखंडों के संबंधित अधिकारियों/कर्मियों पर होगी कार्रवाई।

चतरा: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई जिले के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यकम पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रखण्ड समन्वयक, 15वीं वित्त, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक की उपस्थिति में सभी योजनाओं की समीक्षा की गई ।

वैसे पंचायत जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं था, उन प्रखण्डों को एक सप्ताह के अन्दर अपना प्रदर्शन में सुधारने लाने का निदेश दिया गया । यदि एक सप्ताह के अन्दर जिन पंचायतों का परफॉर्मेंस में सुधार नहीं होता है, तो उनपर कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई।

उप विकास आयुक्त ने समीक्षा के क्रम में साफ शब्दों में खराब प्रदर्शन वाले प्रखंड और पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य से संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रता रखने वाले लाभुकों को मिले यह सुनिश्चित करें। योजनाओं को लक्ष्य के विरुद्ध पूर्ण नहीं करना आपके धीमी कार्य शैली और कार्य में रुचि नहीं लेने को दर्शाता है। इस तरह के कार्य शैली में सुधार लाएं और एक सप्ताह के अंदर अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal