Home » News Update » मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें….. Live11 News (अब दिखेगा खबर)

मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें….. Live11 News (अब दिखेगा खबर)

झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा दो दिवसीय राजनीतिक युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन! ????️✨

नामकुम, रांची | 27-28 फरवरी 2025

झारखंड के 100 युवा प्रतिभागियों ने राजनीति, नेतृत्व, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक बदलाव पर गहन चर्चा की।

 

टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार, IIT मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें

 

आज DSPMU रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से कुड़मालि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ परमेश्वरी प्रसाद महतो के विदाई सह सम्मान समारोह

 

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, कोतवाली थाना का दारोगा गिरफ्तार

 

रांची से सुखदेव नगर थाना इलाके में मिला फंदे से लटकता शव

 

रांची: BJP के झंडे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और BJP विधायक में नोकझोंक

 

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने सरकारी स्कूलों को वितरित किए टैब

 

रांची: राज्य कर्मियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वास्थ्य बीमा की सौगात

 

पूर्वी सिंहभूम में पुलिस ने #ब्राउन_शुगर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी में 15 लाख रुपए की 150 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद की।

 

रांची : नहीं दिखा चांद, रमजान 2 मार्च से

 

आज जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2025 के अवसर पर जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के तीन विज्ञान शिक्षकों यू धनेश्वर राव, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षक, रा. म. वि. लेटे, लापुंग, अनुज कुमार श्रीवास्तव

 

स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षक, रा. म. वि., ईद, अनगड़ा, देवंती कुजूर, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षिका, रा.म. वि. बेयासी, चान्हो को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।

इन तीन श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षकों के चयन हेतु सभी प्रखंडों से नामित शिक्षकों की जिला स्तर पर साक्षात्कार आयोजित की गई थी।

जिसमें विज्ञान विज्ञान विषय की शिक्षा में शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचार, विज्ञान विषय को रोचक तरीके से पढाने एवं बेहतर परिणाम देने के आधार पर शिक्षकों का चयन किया गया।

 

बजट सत्र के चौथे दिन स्वास्थ्य से जुड़े मामले पर सदन में दिखा तनाव, मंत्री इरफान और भाजपा के प्रदीप प्रसाद के बीच दिखी गरमाहट, स्टीफन मरांडी ने पाकुड़ से डायेरक्ट रांची एबुलेंस नहीं मिलने पर जताई चिन्ता

 

#कैग_रिपोर्ट में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। प्रधान महालेखाकार ने कोरोना काल की अक्षमता को उजागर किया। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर वायल के वितरण में अनियमितता और श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी गड़बड़ी पाई गई।

 

रांची: कोतवाली थाना का दारोगा ऋषिकांत को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

 

दिनांक 28.02.25 को,  हरगोपाल दत्ता, वैज्ञानिक बी, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची ने “तसर रेशम उद्दोग में कृषि वानिकी की भूमिका और महत्व” पर रेडियो वार्ता में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन एस के लाल समन्वयक आकाशवाणी रांची ने किया

 

कोतवाली थाना के SI को ACB ने 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

रांची : एसीबी ने रांची के कोतवाली थाना के एक दारोगा को पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार किया है। दारोगा एक व्यक्ति को मोबाइल थाना से छुड़ाने के नाम पर घूस मांग रहा था। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को कोतवाली थाना के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपी का एक महंगा मोबाइल फोन भी थाना के द्वारा जब्त किया गया था। इस केस का आईओ ऋषिकांत ही था। मोबाइल को थाना से छोड़ने के लिए दारोगा ऋषिकांत पीड़ित से पांच हजार रुपये मांग रहे थे। जिसके बाद आरोपी के भाई ने एसीबी से संपर्क किया। 

पीड़ित के द्वारा पैसा मांगे जाने की लिखित शिकायत एसीबी में की गयी। जिसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें दारोगा के ऊपर लगे आरोपों को सही पाया गया। जिसके बाद एसीबी ने शिकायतकर्ता को अपने द्वारा दिए गए पैसे लेकर दारोगा ऋषिकांत के पास भेजा। इस बीच जैसे ही शिकायतकर्ता के द्वारा दारोगा को पांच हजार रुपये दिए गए। वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

रांची के नामकुम प्रखंड की शोभा देवी #ब्रांड_पलाश अंतर्गत अचार, शहद, जामुन सिरका, अरहर दाल, गोडा-चावल, बरी जैसे उत्पाद लेकर नोएडा के #सरस_मेले में आईं हैं। मेले के छठे दिन में उनकी बिक्री 80,000 रु से अधिक हो चुकी है।

 

वसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी रांची क्‍लब में 2 मार्च को

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई।

 

रांची : CCL में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रांची के माननीय सदस्यों ने आज खूँटी जिला का दौरा किया। इस दौरान माननीय सदस्यों ने परिसदन भवन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण विषय पर समीक्षा बैठक कर कई आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।

 

रांची: प्रभु जगन्नाथ मंदिर के समग्र विकास को मिली मंजूरी, 2 करोड़ 9 लाख की राशि स्वीकृत

 

दिनांक 28.02.2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अभिनव प्रेरक व्याख्यान का आयोजन डा एन बी चौधरी निदेशक सीएसबी केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची की अध्यक्षता में किया गया।

 

राँची : कोतवाली थाना के एसआई ऋषिकांत को महिला थाना परिसर से 5000 हजार रुपये घूस लेते एसीबी गिरफ्तार किया है।

 

ACB ने रांची के घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के आरोपी से की थी पैसे की डिमांड

 

आज कललटोली रांची में जमैतुल इराक़िन द्वारा संचालित कोशिश स्कूल का उद्घाटन

 

राँची के सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार,..जेल में मचा हड़कंप,फरार कैदी की तलाश में कई टीमें लगी है…

 

त्रिकोण हवन कुण्ड दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक, रांची का 19 वां वार्षिकोत्सव

 

बरियातु राँची में AL Mataf Travels के रांची कार्यालय का उद्घाटन

 

रांची: हाथियों ने अकलू मुंडा का घर किया ध्वस्त, अब पुलिया के नीचे सोने को विवश

 

रांची के होटवार जेल से हत्या का आरोपी फरार, जेल में मचा हड़कंप

 

राँची क्लब काम्प्लेक्स के सामने गिरा एक विशालकाय पेड़।

 

झारखंड कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की सौगात।।भवन निर्माण विभाग रांची-2 में टेंडर का खेल।।बड़े नेताओं को एडजस्ट करने के फेर में फंसा नेता विपक्ष का पद।। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : झारखंड इकोनॉमी में वृद्धि, गिनवाईं उपलब्धियां।।108 एंबुलेंस को लेकर सत्ता पक्ष ने ही सरकार को घेरा।।भूकंप से दहला बिहार।।उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, 57 मजदूर दबे।।हिमाचल में बारिश से तबाही।।भाजपा ने बेटी बचाओ नहीं अपराधी बचाओ नीति अपनाई : खड़गे।।तुहिन कांत बने SEBI के चेयरमैन।।पहाड़ों में छुट्टियां मना रही कैफ।।

 

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद उग्रवादी हुआ फरार

 

आज झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा करने का अवसर मिला। यह दिन उन मेहनती विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक है, जिन्होंने अपनी लगन और समर्पण से सफलता प्राप्त की है @संतोष गंगवार।

 

हमारी_परंपरा_हमारी_विरासत #झारखण्ड पहल की शुरुआत की जा रही है जिसमें गाँव कामता, पंचायत कुच्चु, प्रखण्ड ओरमांझी, जिला रांची के ग्राम प्रधान अपने ग्रामवासियों के साथ शपथ ग्रहण करते हुए।

 

रांची #नगर #निगम के राजस्व शाखा की टीम के द्वारा आज दिनांक 28.02.2025 को सहायक प्रशासक के नेतृत्व में वार्ड नं० 15, स्थित डिवाइन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वार्ड नं० 06, स्थित नेक्सा शोरूम एवं वार्ड नं० 06, Panacea Super Speciality Hospital की जांच की गई

 

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची जिले के 12 स्कूलों को टैब बांटे

 

माटी की गूंज” अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम 2 मार्च को रांची में

 

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, राज्य एकक कार्यालय एवं प्रभाग 5 राँची द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 26.02.2025 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन

 

भारतीय रिजर्व बैंक, राँची कार्यालय ने दिनांक 28 फरवरी 2025 को केंद्रीय विद्यालय, कोडरमा में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रेम रंजन प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची कार्यालय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया

 

भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 जिसका मुख्य विषय ‘वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी’ है, के दौरान गृहणियों, कामकाजी महिलाओं और महिला उद्यमियों को लक्षित करते हुए अनेक बहुस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

रांची : छात्र देश की उम्मीद और भविष्य, JRU के दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल

 

रांची: ह’त्या के आरोपी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी ओ मिली बेल, बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू की है घटना

 

रांची में युवक ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या, 2 मर्डर के आरोप में गया था जेल

 

हजारीबाग को #टीबी_मुक्त बनाने के लिए 100 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अस्पताल में मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिला टीबी पदाधिकारी डॉक्टर आरके जायसवाल ने बताया कि टीबी का इलाज संभव है।

 

आज झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान महामहिम राज्यपाल  संतोष गंगवार की उपस्थिति में छात्रों के बीच डिग्री का वितरण किया। डिग्री लेने वाले सभी छात्रों के लिए आज का दिन विशेष है, इसके लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी भविष्य के आगे बढ़े, देश का नाम रौशन करें। 

झारखंड राय विश्विद्यालय राज्य में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। इसके लिए संस्थान के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं @अर्जुन मुंडा।

 

रांची में सरकारी प्राइमरी स्कूलों को टैब वितरण

 

रांची: दो हत्या के आरोपी युवक का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद

 

आकाशवाणी महानिदेशक #डॉ_प्रज्ञा_पालीवाल_गौड़ ने कोहिमा में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आकाशवाणी स्टेशनों की कार्यक्रम और वाणिज्यिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर कैनवास आकाशवाणी का विमोचन किया।

 

रांची के कई जिलों में बारिश होने की संभावना

 

रांची में मिला दुर्लभ पैंगोलिन , वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रांची के हाजी चौक में एक दुर्लभ इंडियन पैंगोलिन देखा गया, जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एक युवक ने गूगल पर जानकारी ली और वन विभाग को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पैंगोलिन को सुरक्षित स्थान पर भेजा। यह जीव विलुप्त होने के कगार पर है और तस्करी का शिकार होता है। रांची में पहली बार इस प्रजाति को देखा गया है।

 

आज रांची स्थित आवास पर झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात हुई। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था के लिए भवन और भूखंड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर न्यायसंगत और सकारात्मक विचार करेगी @ दीपिका पांडे सिंह।

 

रांची में IIT है ही नहीं, सैम पित्रोदा ने फिर कराई कांग्रेस की किरकिरी, शिक्षा मंत्रालय ने खोली पोल

 

अधेड़ और अधपगले के गुरू, सत्यनारायण गंगाराम बढ़ई उर्फ सैम पित्रोदा ने कहानी सुनाई कि उसको उस IIT रांची से निमंत्रण मिला और उसने वहां सैकड़ों लौंडो को ज्ञान भी बांटा, जिसे सरकार ने बाधित किया।

लेकिन अब सरकार ने बताया है कि, रांची में तो कोई IIT है ही नहीं। आईआईटी रांची अस्तित्व में ही नहीं है। रांची में आईआईआईटी है। जिसने सत्यनारायण गंगाराम बढ़ई उर्फ सैम पित्रोदा को कभी आमंत्रित नहीं किया।” 

अतः हमें इसे बंद करना पड़ा। अतः सवाल यह है कि तो सत्यनारायण गंगाराम बढ़ई उर्फ सैम पित्रोदा ने कहां जाकर किन लौंडो पर अपना ज्ञान पेल या उंड़ेल दिया।

हालांकि रांची में IIT हो या ना हो लेकिन देश का दूसरा सबसे बड़ा पागलखाना वहां जरूर है, इसलिए सत्यनारायण गंगाराम बढ़ई उर्फ सैम पित्रोदा को तत्काल वहां जमा करा दिया जाए।

 

सैम पित्रोदा का दावा: आईआईटी रांची में उनके संबोधन के दौरान हैकिंग, पोर्न चलाया गया

 

आज रांची स्थित आवास पर NEMHA वैली फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात हुई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने, संस्कृति और समृद्ध विरासत के संरक्षण, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा हाशिये पर खड़े समुदायों के समावेशी विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

राष्ट्रीय महिला शक्ति निर्माण उत्सव मेला 2025 के आमंत्रण के लिए हृदय से आभार! आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं @ दीपिका पांडे सिंह।

 

जामताड़ा में #सात_दिवसीय_जागरूकता_शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्यों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

भवन निर्माण विभाग रांची-02 में टेंडर का खेल! 6.22 करोड़ के टेंडर में जिस UCAN को शिथिल किया गया, उसे अनिवार्य बनाया

 

रांची में बढ़ी धोनी के खेत की सब्जियों की डिमांड, पलक छपकते ही बिक जा रहा सारा माल

 

पलामू जिला प्रशासन ने हुसैनाबाद के अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का आयोजन किया। कैंप में उपस्थित पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालयों के कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

 

देश का पहला HYPERLOOP तैयार, IIT मद्रास और Railway ने बनाया, अब टाटा-रांची के बीच सफर हो सकेगा साकार, 2017 में रघुवर दास ने रखी थी नींव

 

जमशेदपुर पुलिस ने सेना,रेलवे,आरपीएफ और एफसीआई समेत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड में वर्षा जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के उप विकास आयुक्त ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर जिलों में भी बारिश हो सकती है।

रांची में भी मौसम कुछ बदल सकता है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे मौसम में सर्दी का अहसास हो सकता है।

 

राँची में बदल सकता है मौसम – छायेगा बदल।  

राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार को मौसम में फिर से बदल सकता है मौसम । पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

 

रांची: CM हेमंत सोरेन और डॉ. इरफान अंसारी की पहल, शादाब का पार्थिव शरीर जल्द लौटने की उम्मीद

 

G-100 Group of 100 Global women leaders ,इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राय यूनिवर्सिटी,राँची की वाइस चांसलर डॉक्टर सविता सेंगर द्वारा किया गया

 

11 मार्च, 2025 को रांची में निम्न मुद्दों को केन्द्र में रखकर राजभवन घेराव किया जाएगा –

राज्य में स्थानीयता एवं नियोजन नीति को तत्काल लागू किया जाए तथा पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए। छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं और सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा छात्रावास खोले

 

रांची: स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करेंगे सीएम हेमंत सोरेन

 

रांची सहित पूरे राज्य में बालू की जबरदस्त किल्लत है। बालू की कमी के कारण कई प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं। लोग मनमानी कीमत पर बालू खरीदने को विवश हैं। राज्य के 444 बालू घाटों में से करीब 150 घाटों के लिए एग्रीमेंट हो गया है। लेकिन 30 घाट ही चालू हैं। 28 घाटों को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बावजूद लोगों को बालू नहीं मिल रहा है।

उधर, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी इस पर बवाल मच रहा है। विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इसी बीच भास्कर ने बालू के हालात पर पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि बिहार का बालू सस्ता और सुलभ है। रांची में रोजाना बिहार से करीब 300 हाइवा बालू आ रहा है। एक हाइवा में 550 सीएफटी बालू होता है, जो 30 हजार रुपए में मिल रहा है। जबकि झारखंड के बालू के लिए प्रति हाइवा 40 हजार रुपए देने पड़ रहे हैं। यही नहीं, सिर्फ एक फोन कॉल पर बिहार का बालू घर तक पहुंच रहा है। वहीं झारखंड के बालू के लिए लोगों को माथापच्ची करनी पड़ रही है। ब्रोकरों का कहना है कि झारखंड में ऊपर से नीचे तक पूरे सिस्टम को मैनेज करना पड़ रहा है। इस कारण वे ज्यादा पैसे ले रहे। जबकि बिहार से बिना परेशानी के बालू आ रहा है। 30 हजार रुपए में बेचने पर भी उन्हें मुनाफा हो रहा है। यही कारण है कि यहां के ब्रोकरों ने झारखंड का बालू बेचना बंद कर दिया है।

 

रांची: श्याम ध्वजा पदयात्रा की तैयारियां पूरी, 2 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 

रांची: इरफान अंसारी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवंडर

 

झारखंड आने वाली ट्रेनों में होली के समय लंबी वेटिंग: घर लौटना हुआ मुश्किल,दिल्ली से रांची आने वाली सभी ट्रेनों में 3 से 13 मार्च तक सीट नहीं

 

रांची: नगर निगम ने देवकमल और सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल का किया जांच, परिसर मापी के दौरान होल्डिंग टैक्स देने में पाई गड़बड़ी

 

रांची: महाशिवरात्रि में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों का विसर्जन

 

रांची सहित पूरे राज्य में बालू की घोर किल्लत, कई प्रोजेक्ट रुके

 

राँची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बेरमो विधानसभा से आए सामाजिक संगठनों व महागठबंधन के साथियों के साथ साथ आम जनता जनार्दन को हो रहे समस्याओं से अवगत हुआ। इस दौरान क्षेत्र में हो रहे सभी समस्याओं के निदान हेतु हरसंभव मदद का भरोसा दिया @ कुमार जयमंगल।

 

रांची: जतरा स्थल की भूमि पर अतिक्रमण का ग्रामीणों ने किया विरोध

 

झारखंड: लातेहार में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद महुआ माजी की कार और एक ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में माजी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

टाटा से रांची के बीच हाइपरलूप का सपना होगा साकार! आइआइटी मद्रास के सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें

 

आज राजभवन, रांची में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन जी से भेंट हुई। चर्चा के दौरान महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग में हुई हिंसा की घटनाओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया एवं इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया @ संतोष गंगवार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal