Home » News Update » हेमंत सोरेन सरकार पर AJSU सुप्रीमो का हमला

हेमंत सोरेन सरकार पर AJSU सुप्रीमो का हमला

Ranchi : AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा है। विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाए जा रहे विषयों के प्रति सरकार के मंत्रियों का रवैया टालमटोल का दिखता है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सरकार के बजट की प्रतिक्षा कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार अपने वायदों को लेकर गंभीर है या नहीं। मौका था दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारियों के साथ बैठक का। बैठक राजधानी रांची के हरमू स्थित AJSU पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गयी थी। मौके पर संगठन विस्तार की रणनीति भी बनायी गयी।

मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि AJSU पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें हर जिले, प्रखंड और गांव तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और इस संगठन विस्तार के अभियान को कालबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। श्री महतो ने ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की, जिसके तहत प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा।

 

बैठक में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। यह निर्णय लिया गया कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा सकें और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।

 

इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई। डिजिटल प्रचार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी।

 

ये रहे मौजूद

बैठक में डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, दीपक महतो, इस्लाम अंसारी, संजय मेहता के अलावा रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामलखन प्रसाद, आशुतोष तिवारी, ओम भारती, दिलीप साहू, राजकिशोर कुशवाहा, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, मुनिया उरांव, अभिषेक राज हेरेंज, हाकिम अंसारी, रमेश भगत, दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal