बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में एक दिवसीय शिक्षणशास्त्र अभ्यास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके उपरांत कार्यशाला की संसाधक और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा रानी श्रीवास्तव ने शिक्षणशास्त्र अभ्यास और क्रियान्वयन विषय पर कार्यशाला का संचालन किया। विभा रानी श्रीवास्तव ने समावेशी शिक्षा के क्रियान्वयन, अतिरिक्त विषयों के पठन-पाठन, खिलौना आधारित शिक्षण, मूल्यांकन, कथावाचन आदि विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। 
विद्यालय के प्राचार्य और कार्यशाला के समन्वयक डॉ बी आर डे ने संसाधक के रिर्सोसेस को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को नवीन जानकारी से अद्यतन रखते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से शिक्षकों का सर्वांगीण विकास होता
है। हम सबको जिज्ञासु प्रवृत्ति का होना चाहिए। नवीन जानकारियों को सीखकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यशाला का संचालन सारिका रानी और धन्यवाद ज्ञापन प्रभात कुमार ने किया। इस कार्यशाला में प्राथमिक खंड के सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
