Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

तेनुघाट: सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर आगामी 8 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर 3 मार्च को न्यायिक पदाधिकारी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई । बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार की अगुवाई में अनुमंडल के पुलिस अधिकारी के साथ उक्त बैठक की गई। इस अवसर पर जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस न्यायालय से भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। ताकि अधिक से अधिक मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन संभव हो सके। आगे उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देश पर कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है। इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामिला और वारंट पर कार्रवाई करें, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा मामले पारिवारिक विवाद के कारण ही उत्पन्न होता है। इसलिए हमें जैसे ही पारिवारिक विवाद के मामले की जानकारी हो उसे वहीं समझा कर विवाद समाप्त करने की कोशिश करना चाहिए। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया। जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन किया जाता है जिसमें प्रशासन का भी सहयोग मिलता है और उम्मीद है कि आगे भी यह परंपरा जारी रहेगा। इस अवसर पर एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है, उसे तामिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा। सभी ने यह भी कहा कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। मंच संचालन, स्वागत भाषण एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से अजीत कुमार, शशि शेखर कुमार, नित्यानंद भोक्ता, कुमार विक्रम सिंह, टीकेश्वर मेहता, दुर्गा चरन मुर्मू, सुमन कुमारी, भजन लाल महतो, अर्जून राम, रजी अहमद, बीरेंद्र कुमार मंडल, उज्ज्वल कुमार, जेम्स कुजूर, जुंबल सिंह सहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी सहित दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी देवी, अतिशय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal