Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने बॉडी फंदे रप लटकी हालत में मिली। बैरक से सटे बाथरूम में कैदी की डेड बॉडी गमछे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। मंगलवार सुबह को शव पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में भेजा गया। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। बाथरूम में डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद जेल में तहलका मच गया। कैदी की पहचान 34 साल के शाबीर अंसारी के तौर पर की गयी। शाबिर गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था। हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। साल 2023 से वह मेदनीनगर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार कुछ कैदियों ने बैरक से सटे बाथरूम में शाबिर अंसारी का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफ़रा तफरी मच गई। जेलर आशीष कुमार सिन्हा सहित अन्य कर्मियों ने बाथरूम से शव को उतारा और फिर उसे MRMCH में भेजा। यहां डॉक्टर ने कैदी को मृत पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए MRMCH में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के माध्यम से वीडियो ग्राफी करते हुए पोस्टमार्टम किया जाएगा। जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
