Home » News Update » “मोबाइल में मैसेज देखना, समझ जाना…” लिख, किसान ने खुद को मिटा लिया

“मोबाइल में मैसेज देखना, समझ जाना…” लिख, किसान ने खुद को मिटा लिया

Gumla : खेती-बारी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले एक किसान ने आज यानी मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अपने घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदे से सहारे उसने फांसी लगा ली। किसान की शिनाख्त 55 साल के मोरहा उरांव के तौर पर की गयी है। वह गुमला के सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव का रहने वाला था। खुद को मिटाने से पहले उसने एक पर्चा लिख छोड़ा है। पर्चा में किसान ने अपने भाई और घरवालों से माफी मांगी है। पर्चा में मोरहा उरांव ने लिखा “साइबर ठगी का शिकार, भाई जगना, प्यारी झिमी… क्षमा करना… मोबाइल में मैसेज देखना… समझ जाना… मोरहा उरांव”

मृतक किसान के भाई जगना उरांव ने मीडिया को बताया कि मोरहा ने टैसेरा राइस मिल में अपनी धान की फसल बेची थी, जिससे उसे 68 हजार रुपये की कमाई हुई थी। उस रकम को उसने अपने बैंक खाते में जमा कर दिया था। यही उसकी जमा पूंजी थी। कुछ रोज पहले साइबर अपराधियों ने पूरी की पूरी रकम मोरहा के खाते से उड़ा लिया था। इसके बाद मोरहा काफी परेशान था।

मृतक के घरवालों के अनुसार मोरहा उरांव ने गुजरे 15 साल पहले शादी की थी, पर उसकी कोई संतान नहीं थी। इस चलते उसने एक बच्ची को बेटी के तौर पर गोद लिया। उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर लालन-पालन तक की जिम्मेदारी मोरहा ने उठायी थी। खाते से पैसे गायब होने के बाद उसे बेटी की भविष्य की चिंता सता रही थी। खाते से पैसे गायब होने के बाद उसे गहरा धक्का लगा था।

इधर, किसान की मौत की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तफ्तीश में जुटे एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal