बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के शिमला हाउस के बगल पार्क नुमा जंगल में आग लग गई। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। यहां किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा सूखे पत्ते मे आग जलाया गया था। जिसके बाद आग जोर पकड़ ली और शिमला हाउस के तरफ बढ़ने लगी। आग की लपटे तेजी से शिमला हाउस के तरफ बढ़ता देख सीआईएसएफ के फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। सीआईएसएफ के फायर ब्रिगेड की टीम एएसआई फायर बीजी गोगाई, सीटी फायर राजीव कुमार, नितिन मुलिक, टीडी लक्ष्मण, एमआर मॉक, सीटी डीसीपीओ मनोज कुमार ने आग पर काबू पाने में सफलता पाई। हालांकि इस घटना से किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है। जिस जगह पर आग लगी थी उसके आसपास डीवीसी के कई क्वार्टर है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
