Home » News Update » जहां-तहां गोली चलाने में माहिर PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी धराया।

जहां-तहां गोली चलाने में माहिर PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी धराया।

Latehar : PLFI का मोस्ट वांटेड उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस उग्रवादी को बीते रविवार को लातेहार की मनिका पुलिस ने अरेस्ट किया। उसे मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बरवैया से दबोचा गया। लातेहार में अलग-अलग शख्सियतों और कंपनियों से लेवी मांगने, धमकी देने और बेखटके जहां-तहां गोली चलाने में विनोद परहिया माहिर है। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गुजरे कुछ दिनों से PLFI के उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया के मूवमेंट के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। इसी बीच बीते रविवार को इंफॉर्मेशन मिली कि विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना में देखा गया है। मिली सूचना पर SP ने मनिका थानेदार शशि कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की और हर हाल में उग्रवादी को दबोचने का टास्क दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया और रेड मारकर उग्रवादी विनोद परहिया को धर दबोचा। पुलिस कप्तान ने बताया कि विनोद परहिया की तलाश पुलिस कई सालों से कर रही थी। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में कुल आठ मामले दर्ज हैं। उसे दबोचने में मनिका थानेदार शशि कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार और एएसआई रणधीर कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal