Home » News Update » ट्रेन की चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत..

ट्रेन की चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत..

बेरमो : गोमिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला की लगभग 52 वर्षीय मंजू देवी , पति मंगर यादव , की रविवार दोपहर दर्दनाक मौत हो गई l गोमिया स्टेशन से पश्चिम तेलियाडीह और रेलवे गेट के बीच एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , घटना के समय गोमिया रेलवे गेट बंद था , और गेट के दोनों ओर बड़ी संख्या में बाइक व चारपहिया वाहन खड़ी थी। ट्रेन के गुजरने के बाद महिला का शव ट्रैक पर देखा गया , जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत गोमिया रेल पुलिस को सूचना दी .रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया . हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया . मृतका के दो बेटे और दो बेटी है , जो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं l

हालांकि , खबर लिखें जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है , पुलिस मामले की जांच कर रही है .

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal