अलीमुद्दीन साहब के निधन से मैं मर्माहत हूं :सत्यानंद भोक्ता
मुतवल्ली साहब के द्वारा किए गए कार्यों से समाज को मितली रहेगी प्रेरणा: पूर्व मंत्री
चतरा:- अशरफ़ व रज़ा जामा मस्जिद प्रतापपुर के मुतवल्ली मो अलीमुद्दीन रिज़वी के निधन का समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री भोक्ता ने अपने शोक संदेश में कहा है कि “प्रतापपुर मस्जिद के मुतवल्ली मो अलीमुद्दीन रिज़वी साहब के निधन का समाचार पढ़कर मैं मर्माहत हूं।” उन्होंने कहा है कि “अलीमुद्दीन साहब एक सामाजिक व्यक्ति थे, जिनके द्वारा किए गए कार्यों से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।” पूर्व मंत्री ने बताया कि “दुःख की इस घड़ी में मैं मुतवल्ली साहब के शोक संतप्त परिवार के साथ हूं, परिजनों को ईश्वर धैर्य और साहस से काम लेने की शक्ति प्रदान करें।”
