औरंगाबाद, नबीनगर: टंडवा पंचायत के खजूरी टीका गांव में रेनबो मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कंपनी पर ग्रामीणों के लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के एजेंटों ने उन्हें ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया, लेकिन अब कंपनी पूरी तरह से बंद हो गई है और एजेंट को इसके बारे में कोई पता नहीं है कि कंपनी कैसे बंद हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, कंपनी ने शुरुआत में कुछ लोगों को पैसे वापस किए, जिससे विश्वास बढ़ा, लेकिन बाद में कई निवेशकों को भुगतान करना बंद कर दिया। जब ग्रामीण अपने जमा किए गए पैसे की मांग करने पहुंचे, तो कंपनी के कार्यालय पर ताला लटका मिला।
इस ठगी के मामले में ग्रामीणों ने संबंधित एजेंटों पर भी आरोप लगाए हैं और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
लाइव 11 न्यूज़
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
