Home » News Update » चाईबासा के इस जंगल में IED ब्लास्ट, दो जख्मी जांबाज एयरलिफ्ट

चाईबासा के इस जंगल में IED ब्लास्ट, दो जख्मी जांबाज एयरलिफ्ट

Chaibasa : चाईबासा में नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी फोर्स के दो जांबाज IED की चपेट में आ गये। IED ब्लास्ट में CRPF 193 BN के SI/GD सुनील कुमार मंडल और HC/GD पार्थ प्रीतम डे बेतरह जख्मी हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार फोर्स आज यानी शनिवार को चाईबासा के छोटा घाघरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मरांगपोंगा को जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाल रही थी। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही SI सुनील और HC प्रीतम नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये IED की चपेट में आ गये। ब्लास्ट के बाद स्थानीय पुलिस और CRPF की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी दोनों जांबाजों को जंगल से बाहर ले आयी। वहीं, हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर दोनों को रांची भेज दिया गया। बता दें कि चार दिन पहले भी सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में CRPF के 134 बटालियन के SI सुबोध कुमार घायल हो गए थे। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal